Wednesday, May 20, 2020
#एक_ग़ज़ल_ऐसी_भी... 【प्रणय प्रभात】
■ कुछ तो ख़ूवी होगी प्यारे भारत की अँगनाई में।ऊँचे-ऊँचे दबे पड़े हैं मिट्टी की गहराई में।।" ■ मैं बिस्मिल्ला बोल के भाई रामायण भी पढ़ देता।काश तुझे दिलचस्पी होती तुलसी की चौपाई में।।। ■ हमने ऐसे-ऐसे मंज़र देखे हैं दिखलाए हैं।बीनाई तक शर्मसार है ख़ुद अपनी बीनाई में।।। ■ रहबर वाले चोगे पर ख़ुद दाग़ लगा के कालिख़ का।लुत्फ़ ले रहे बूढ़े शातिरदेखो छुपम-छुपाई में।। ■ जो उधेड़ डाले हैं रिश्ते उनकी कुछ परवाह करो।दौर कड़ा सब को समझाता लग जाओ तुरपाई में।। ■ महफ़िल में कहता तो तुमको लगता इज़्ज़त उतर गई।यही सोचकर समझाता हूँ आज तुम्हें तन्हाई में।।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment